1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (कुश्ती): बजरंग फाइनल में, गोल्ड की उम्मीद बरकरार

एशियाई खेल (कुश्ती): बजरंग फाइनल में, गोल्ड की उम्मीद बरकरार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2018 05:02 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 05:02 pm IST

 सेमीफाइनल मुकाबले बजरंग ने मंगोलिया के बाटमगनाई बैटचुलुन को 10-0 से मात दे फाइनल में जगह बनाई।

बजरंग पुनिया- India TV Hindi
बजरंग पुनिया

जकार्ता: बजरंग पुनिया ने 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना कुश्ती में भारत की स्वर्ण पदक की उम्मीदों को बनाए रखा है। सेमीफाइनल मुकाबले बजरंग ने मंगोलिया के बाटमगनाई बैटचुलुन को 10-0 से मात दे फाइनल में प्रवेश किया। बजरंग ने शुरू से तेज और आक्रामक खेल खेला। मंगोलिया के खिलाड़ी ने हालांकि कुछ देर साहस दिखाया लेकिन जैसे ही बजरंग ने उनको पलटते हुए दो अंक हासिल किए, उनका मनोबल टूट गया।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ी अपने विपक्षी पर दो-दो अंकों के लगातार चार दांव लगाते हुए 8-0 की बढ़त ले ली। बाटमगनाई बैटचुलुन को इस दौरान आंख के नीचे भी चोट लगी। 

पहले राउंड की समाप्ति के बाद तक बजरंग ने 8-0 की बढ़त ले ली थी। दूसरे राउंड में बजरंग ने एक और दो अंक का दांव खेल स्कोर 10-0 किया और तकनीकी दक्षता के आधार पर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया। 

अपने भारवर्ग में राष्ट्रमंडल चैम्पियन बजरंग के पास इंचियोन-2014 में एशियाई खेलों में जीते गए रजत पदक का रंग बदलने का मौका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल