1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेटीना के कोच पर एक मैच का प्रतिबंध

अर्जेटीना के कोच पर एक मैच का प्रतिबंध

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2015 03:37 pm IST,  Updated : Jun 18, 2015 03:37 pm IST

सैंटियागो: अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच गेराडरे मार्टिनो कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के तहत शनिवार को जमैका के साथ होने वाले मुकाबले में टीम के साथ नहीं रहेंगे। मार्टिनो पर रेफरी के फैसले पर

अर्जेटीना के कोच पर एक...- India TV Hindi
अर्जेटीना के कोच पर एक मैच का प्रतिबंध

सैंटियागो: अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच गेराडरे मार्टिनो कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के तहत शनिवार को जमैका के साथ होने वाले मुकाबले में टीम के साथ नहीं रहेंगे। मार्टिनो पर रेफरी के फैसले पर आपत्ति जताने को लेकर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है।


मार्टिनो ने मंगलवार को उरुग्वे के खिलाफ मिली 1-0 की जीत के दौरान रेफरी के फैसले पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्हें स्टैंड में भेज दिया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि मार्टिनो जमैका के खिलाफ मैच के दौैरान डगआउट एरिया में नहीं आ सकते। वह स्टैंड में बैठ सकते हैं।

मार्टिनो ने इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं की है। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि उन्होंने नियम तोड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल