1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. US Open : मुगुरुजा को मात देकर क्रेजिकोवा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

US Open : मुगुरुजा को मात देकर क्रेजिकोवा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2021 01:08 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 01:08 pm IST

बारबोरा क्रेजिकोवा ने पूर्व नंबर-1 स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को हराकर पहली बार यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

us open- India TV Hindi
US Open : मुगुरुजा को मात देकर क्रेजिकोवा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह Image Source : GETTY

न्यूयॉर्क| फ्रेंच ओपन विजेता चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा ने पूर्व नंबर-1 स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को हराकर पहली बार यहां चल रहे वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बारबोरा ने मुगुरुजा को 6-3, 7-6 (4) से हराया। आठवीं सीड क्रेजकिकोवा ने इसके साथ ही अपने पिछले 32 में से 29 मुकाबले जीत लिए हैं। बारबोरा का सामना अब क्वार्टर फाइनल में नंबर-2 बेलारुस की अरिना सबालेंका से होगा। सबालेंका इस टूर्नामेंट में उच्च सीड वाली खिलाड़ी बची हैं।

सबालेंका ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एलिसे मर्टेस को 6-4, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैच के बाद, बारबोरा अपनी बेंच पर बैठ गई और अपनी सांस के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई दी। अंतत: उन्हें फिजियो और टूर्नामेंट डॉक्टर द्वारा कोर्ट के बाहर मदद की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल