1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ला लीगा : मेसी के दमदार प्रदर्शन से बार्सिलोना ने हुएस्का को 4-1 से दी शिकस्त

ला लीगा : मेसी के दमदार प्रदर्शन से बार्सिलोना ने हुएस्का को 4-1 से दी शिकस्त

 Edited By: IANS
 Published : Mar 16, 2021 01:26 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 01:36 pm IST

बार्सिलोना की ओर से मेसी ने मैच के 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद पहला हाफ खत्म होने से कुछ समय पहले एंटोएने ग्रिजमैन ने 35वें मिनट में एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

बार्सिलोना की ओर से मेसी ने मैच के 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद पहला हा- India TV Hindi
बार्सिलोना की ओर से मेसी ने मैच के 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद पहला हाफ खत्म होने से कुछ समय पहले एंटोएने ग्रिजमैन ने 35वें मिनट में एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। Image Source : GETTY

लियोनल मेसी के दो गोलों से एफसी बार्सिलोना ने ला लीगा मुकाबले में हुएस्का को 4-1 से शिकस्त दी। बार्सिलोना ने इस जीत के साथ ही अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर मौजूद एटलेटिको मेड्रिड के साथ अंकों का फासला कम कर लिया है।

बार्सिलोना की ओर से मेसी ने मैच के 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद पहला हाफ खत्म होने से कुछ समय पहले एंटोएने ग्रिजमैन ने 35वें मिनट में एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

यह भी पढ़ें- माइकल होल्डिंग को मिला ब्रिटिश खेल पत्रकारिता ‘सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ’ का पुरस्कार

पहले हाफ के खत्म होने तक बार्सिलोना ने हुएस्का से 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में ही हुएस्का ने वापसी की और राफा मीर ने शानदार गोल कर बढ़त कम करने की कोशिश की।

इसके बाद बार्सिलोना की ओर से ऑस्कर मिनगुएजा ने 53वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया और हुएस्का पर दबाव बढ़ाया। बढ़त लेने के बाद बार्सिलोना पर इस बढ़त को कायम रखने की चुनौती थी और हुएस्का बराबरी करने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़ें- On This Day : इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे मास्टर ब्लास्टर

हुएस्का जहां बढ़त कम करने की कोशिश कर रहा था तो वहीं मेसी ने 90वें मिनट में एक और गोल कर बाíसलोना को 4-1 से आगे कर दिया। हुएस्का इसके बाद कोई गोल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के बाद बार्सिलोना के 27 मैचों में 59 अंक हो गए हैं और उसका 27 मैचों में 63 अंक लेकर पहले स्थान पर मौजूद एटलेटिको मेड्रिड के साथ फासला चार अंकों का रह गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल