1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लियोनेल मेसी के आत्मघाती गोल से बार्सिलोना ने रियल बेतिस को 3-2 से हराया

लियोनेल मेसी के आत्मघाती गोल से बार्सिलोना ने रियल बेतिस को 3-2 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Feb 09, 2021 06:39 am IST,  Updated : Feb 09, 2021 06:39 am IST

इस जीत के बाद बार्सिलोना 21 मैचों में 43 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वह एटलेटिको मेड्रिड से सात अंक आगे है।

Barcelona, Real Betis, Lionel Messi- India TV Hindi
Barcelona vs Real Betis Image Source : GETTY

बार्सिलोना ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए लाग लीगा में खेले गए मुकाबले में मेजबान रियल बेतिस को 3-2 से हरा दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को खेले गए इस मैच में बार्सिलोना के लिए लियोनेल मेसी ने 59वें, रुइज ने 68वें मिनट में आत्मघाती गोल और मचाडो तिरिकानाओ ने 87वें मिनट में गोल किया। 

सब्स्टीट्यूट मेसी ने मैदान पर कदम रखने के तीन मिनट बाद ही गोल दाग दिया। रियल बेतिस की ओर इग्लेसिया ने 38वें और रुइज ने 75वें मिनट में गोल दागे।

इस जीत के बाद बार्सिलोना 21 मैचों में 43 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वह एटलेटिको मेड्रिड से सात अंक आगे है जबकि उसके पास अभी दो मैच बचे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल