1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण बीजिंग हाफ मैराथन-2020 स्थगित

कोरोना वायरस के कारण बीजिंग हाफ मैराथन-2020 स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2020 05:54 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 05:59 pm IST

कोरोनावायरस के कारण अप्रैल के मध्य में होने वाली बीजिंग हाफ मैराथन-2020 को स्थगित कर दिया गया है।

Beijing Half Marathon 2020 Postponed- India TV Hindi
कोरोना वायरस के कारण बीजिंग हाफ मैराथन-2020 स्थगित Image Source : GETTY IMAGES

बीजिंग| कोरोनावायरस के कारण अप्रैल के मध्य में होने वाली बीजिंग हाफ मैराथन-2020 (Beijing Half Marathon 2020) को स्थगित कर दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आयोजकर्ताओं के हवाले से इसकी जानकारी दी।

आयोजन समिति ने एक बयान में कहा, " कोविड-19 की रोकथाम और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हमने बीजिंग इंटरनेशनल रनिंग फेस्टिवल को स्थगित करने का निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा, " टूर्नामेंट की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। " बीजिंग इंटरनेशनल रनिंग फेस्टीवल की शुरूआत 1956 में हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल