1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग:बेंगलुरु बुल्स ने यूपी योद्धा को 37-27 से हराया

प्रो कबड्डी लीग:बेंगलुरु बुल्स ने यूपी योद्धा को 37-27 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2018 11:07 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 11:07 pm IST

पवन सहरावत के 11, रोहित कुमार के सात और महेंदर सिंह के छह अंकों की मदद से बेंगलुरू बुल्स ने यहां वीवो-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में गुरुवार को मेजबान यूपी योद्धा 37-27 से हरा दिया।

Begluru bulls- India TV Hindi
पवन सहरावत के 11, रोहित कुमार के सात और महेंदर सिंह के छह अंकों की मदद से बेंगलुरू बुल्स ने यहां वीवो-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में गुरुवार को मेजबान यूपी योद्धा 37-27 से हरा दिया। Image Source : TWITTER: @PROKABADDI

ग्रेटर नोएडा। पवन सहरावत के 11, रोहित कुमार के सात और महेंदर सिंह के छह अंकों की मदद से बेंगलुरू बुल्स ने यहां वीवो-प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में गुरुवार को मेजबान यूपी योद्धा 37-27 से हरा दिया। बेंगलुरू की सात मैचों में यह छठी जीत है। टीम के अब 31 अंक हो गए हैं और वह जोन-बी में शीर्ष पर है। वहीं, यूपी को 12 मैच में छठी शिकस्त झेलनी पड़ी है और टीम 28 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर है। 

यहां शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरू ने रेड से 19, टैकल से 12, आलआउट से चार और दो अतिरिक्त अंक अपने नाम किए। 

यूपी के लिए नितेश कुमार ने छह और कप्तान ऋषां देवदिगा तथा सचिन कुमार ने पांच-पाचं अंक लिए। टीम ने रेड से 14, टैकल से 12, और एक अतिरिक्त अंक अपने नाम किए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल