1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भवेश पटेल बने अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के संयुक्त सचिव

भवेश पटेल बने अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के संयुक्त सचिव

 Written By: IANS
 Published : Jun 28, 2017 12:32 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 12:57 pm IST

रविवार को हुई बैठक में एआईसीएफ के सदस्यों में यह एकमात्र बदलाव हुआ है। पटेल पिछले चार साल से गुजरात शतरंज संघ से जुड़े हैं। पटेल ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस पद पर चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं।..

bhavesh patel- India TV Hindi
bhavesh patel

नई दिल्ली: गुजरात राज्य शतरंज संघ के सचिव भवेश पटेल को सर्वसम्मति से आखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) का संयुक्त सचिव चुन लिया गया। उनका चयन यहां हुई केंद्रीय परिषद की बैठक में हुआ। रविवार को हुई बैठक में एआईसीएफ के सदस्यों में यह एकमात्र बदलाव हुआ है।  पटेल पिछले चार साल से गुजरात शतरंज संघ से जुड़े हैं। पटेल ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस पद पर चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इससे मुझे गुजरात में शतरंज को मजबूत करने में मदद मिलेगी।" (पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत की जीत में चमके रहाणे, कुलदीप)

नए सचिव ने कहा कि वह भारत में विश्व स्तर के टूर्नामेंट आयोजित कराना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, "इस साल हम गुजरात में विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन करेंगे। हमारा ध्यान इस तरह के टूर्नामेंट पूरे भारत में आयोजित कराने पर है ताकि युवाओं को भरपूर मौका मिले और वह भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।" (पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली बीसीसीआई की 7 सदस्यीय समिति में हुए शामिल)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल