1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन: दूसरे दौर में पहुंचे बोपन्ना-पाब्लो

आस्ट्रेलियन ओपन: दूसरे दौर में पहुंचे बोपन्ना-पाब्लो

 Written By: IANS
 Published : Jan 18, 2017 01:28 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 01:28 pm IST

मेलबर्न: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कुएवास ने आस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट में बुधवार को हुए पहले

Rohan Bopanna- India TV Hindi
Rohan Bopanna

मेलबर्न: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कुएवास ने आस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट में बुधवार को हुए पहले दौर के मुकाबले में बोपन्ना और पाब्लो की जोड़ी ने ब्राजील के थोमाज बेलुसी और अर्जेटीना के मेक्सिमो गोंजालेज की जोड़ी को 6-4, 7-6 (4) से मात दी। 

भारत और उरुग्वे की इस जोड़ी का सामना टूर्नामेंट के दूसरे दौर में आस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट और ब्रेडले मोस्ले की जोड़ी से होगा। 

एलेक्स और ब्रेडले ने टूर्नामेंट के पहले दौर में रोबिन हासे और फ्लोरियान मेयर की जोड़ी को 6-3, 5-7, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है। 

टूर्नामेंट में बुधवार को ही सानिया मिर्जा महिला युगल वर्ग में अपनी चेक गणराज्य की जोड़ीदार बारबोरा स्ट्रेकोवा के साथ पहले दौर के मुकाबले में ब्रिटेन की जोसेलेन रेई और एना स्मिथ से भिड़ेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल