1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विजेंदर सिंह का करिअर ख़त्म वाले बॉक्सर आमिर ख़ान का आपत्तिजनक वीडियो लीक

विजेंदर सिंह का करिअर ख़त्म वाले बॉक्सर आमिर ख़ान का आपत्तिजनक वीडियो लीक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 17, 2017 06:16 pm IST,  Updated : Jan 17, 2017 07:03 pm IST

विवाद हैं कि पाकिस्तान मूल के बॉक्सर आमिर ख़ान का पीछा छोड़ने का नाम ही नही ले रहे हैं। सन के अनुसार इस बार आमिर एक सेक्स वीडियो विवाद में फंस गए हैं। सन

Amir Khan- India TV Hindi
Amir Khan

विवाद हैं कि पाकिस्तान मूल के बॉक्सर आमिर ख़ान का पीछा छोड़ने का नाम ही नही ले रहे हैं। सन के अनुसार इस बार आमिर एक सेक्स वीडियो विवाद में फंस गए हैं। 

सन के अनुसार आमिर का एक सेक्स टैप प्रमुख अमेरिकी पॉर्न साइट्स पर लीक हो गया है। इस वीडियो में आमिर स्काइप पर उनकी पूर्व महिला मित्र और अमेरिकी मॉडल के साथ दिखाई दे रहे हैं। फ़रयाल मख़दूम के साथ शादी के पहले आमिर इस मॉडल से 2010 में मिले थे। दावा ये भी किया जा रहा है कि ये वीडियो 2013 का है और तब उनकी फ़रयाल से शादी हो चुकी थी। 

एक सूत्र ने सन से कहा, "ये आमिर के लिए शर्मनाक समय है। वह मुस्लिम बॉक्सर हैं और उनकी ज़ाती जिंदगी पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और वीडियो के लीक होने का इससे बुरा समय नहीं हो सकता था।"

"इस वीडियो के बारे में सालों से अफवाहें थी लेकिन अब कोई भी इसे नेट पर मुफ़्त में देख सकता है।"

सन के अनुसार आमिर की पत्नी को इस वीडियो से नफ़रत करती हैं। बताया जा रहा है कि आमिर के तीन और वीडियो पॉर्न साइट को ऑफर किए गए हैं।

पिछले साल भी ख़ान परिवार विवाद में घिर गया था। फ़रयाल ने अपने सास-ससुर पर कथित  दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल