1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बॉक्सिंग ‘ग्रेट’ मोहम्मद अली अस्पताल में भर्ती

बॉक्सिंग ‘ग्रेट’ मोहम्मद अली अस्पताल में भर्ती

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 03, 2016 10:13 am IST,  Updated : Jun 03, 2016 10:14 am IST

नई दिल्ली: तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मोहम्मद अली को सांस की तकलीफ़ की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार के प्रवक्ता बॉब गनेल ने अली के अस्पताल में भर्ती किए

muhammad ali- India TV Hindi
muhammad ali

नई दिल्ली: तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मोहम्मद अली को सांस की तकलीफ़ की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार के प्रवक्ता बॉब गनेल ने अली के अस्पताल में भर्ती किए जाने के ख़बर की पुष्टि की है।

उन्होंने ये नहीं बताया है कि अली का इलाज किस अस्पताल में चल रहा है या उन्हें कब भर्ती कराया गया था। डॉक्टर 74 वर्षीय मोहम्मद अली का ईलाज एहतियातन कर रहे है और उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

बता दें कि बॉक्सिंग छोड़ने के बाद 1984 में अली के पारकिंसन की बीमारी का पता चला थ। तीन बार के विश्व चैंपियन रह चुके अली अंतिम बार पेशाब की नली में संक्रमण की वजह से जनवरी 2015 में अस्पताल में भर्ती हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल