1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोपा अमेरिका : पेरू को 4-0 से हराकर ब्राजील शीर्ष पर

कोपा अमेरिका : पेरू को 4-0 से हराकर ब्राजील शीर्ष पर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2021 11:23 am IST,  Updated : Jun 18, 2021 11:23 am IST

इस जीत के बाद ब्राजील ग्रुप बी में छह अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि कोलंबिया उससे दो अंक पीछे है जिसने वेनेजुएला से गोलरहित ड्रॉ खेला। 

Brazil beat Peru 4-0 to move into 1st in Copa America group- India TV Hindi
Brazil beat Peru 4-0 to move into 1st in Copa America group Image Source : AP

साओ पाउलो। अपनी आधी टीम बदलने के बावजूद ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोपा अमेरिका फुटबॉल के मैच में पेरू को 4-0 से हरा दिया। यह मेजबान टीम की लगातार नौवीं जीत थी जिससे उसने खुद को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार साबित कर दिया है। डिफेंडर एलेक्स सैंड्रो, नेमार, मिडफील्डर एवर्टर रिबेइरो और स्ट्राइकर रिचर्लिसन ने एक एक गोल किया। 

इस जीत के बाद ब्राजील ग्रुप बी में छह अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि कोलंबिया उससे दो अंक पीछे है जिसने वेनेजुएला से गोलरहित ड्रॉ खेला। कोच टिटे के वादे के अनुसार ब्राजील इस टूर्नामेंट को अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप की तैयारी का जरिया मान रहा है। 

इस मैच में उन छह खिलाड़ियों को जगह दी गई जो वेनेजुएला के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे। ब्राजील ने वह मैच 3-0 से जीता था। ब्राजील ने टिटे के कोच रहते 42 मैच जीते, 10 ड्रॉ किये और सिर्फ चार गंवाये हैं। 

अब उसे बुधवार को कोलंबिया से खेलना है ।हर समूह से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल