1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तोक्यो ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों और कोच का टीकाकरण करेगा ब्राजील

तोक्यो ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों और कोच का टीकाकरण करेगा ब्राजील

 Reported By: Bhasha
 Published : May 12, 2021 10:52 am IST,  Updated : May 12, 2021 10:52 am IST

ब्राजील तोक्यो में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों से पहले खिलाड़ियों, कोचों, रेफरी का कोविड-19 के लिये टीकाकरण करने के लिये तैयार है।

तोक्यो ओलंपिक के लिये...- India TV Hindi
तोक्यो ओलंपिक के लिये खिलाड़ियों और कोच का टीकाकरण करेगा ब्राजील Image Source : GETTY

साओ पाउलो। ब्राजील की सरकार तोक्यो में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों से पहले खिलाड़ियों, कोचों, रेफरी और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों का कोविड-19 के लिये टीकाकरण करने के लिये तैयार है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो ओइरोगा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ब्राजील को फाइजर की 4050 खुराक और चीनी दवा कंपनी सिनोवैक से 8000 टीके मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि तोक्यो ओलंपिक के लिये जापान जाने वालों को फाइजर का टीका लगाया जाएगा जबकि सिनोवैक को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में भेजा जाएगा। खिलाड़ियों का टीकाकरण कार्यक्रम बुधवार को साओ पाउलो, रियो डि जेनेरियो और फोर्टालेजा में शुरू होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल