1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल हुआ ब्रेकडांस

पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल हुआ ब्रेकडांस

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 08, 2020 12:10 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 12:13 pm IST

आईओसी ने पेरिस खेलों में पदक स्पर्धाओं की संख्या तोक्यो की तुलना में दस कम कर दी यानी अब वहां 329 पदक स्पर्धायें होंगी।

Break Dance- India TV Hindi
Break Dance Image Source : AP

जिनेवा| ब्रेकडांस अब आधिकारिक तौर पर ओलंपिक खेल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पेरिस में 2024 में होने वाले खेलों में इसे शामिल कर लिया है। युवा दर्शकों को लुभाने के लिये आईओसी ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया है। इन तीन खेलों को तोक्यो ओलंपिक में शामिल किया जाना था जो कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित कर दिये गए।

आईओसी ने पेरिस खेलों में पदक स्पर्धाओं की संख्या तोक्यो की तुलना में दस कम कर दी यानी अब वहां 329 पदक स्पर्धायें होंगी। भारोत्तोलन की चार श्रेणियां कम कर दी गई है। इसके साथ ही 2024 में खिलाड़ियों का कोटा 10500 होगा जो तोक्यो ओलंपिक से 600 कम है। प्रशासनिक अनियमितताओं को झेल रहे मुक्केबाजी और भारोत्तोलन से सबसे ज्यादा कटौती की गई है। पेरिस खेलों में भाारोत्तोलन में 120 खिलाड़ी होंगे जो रियो दि जिनेरियो की तुलना में आधे से भी कम है।

स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कमान सौंपने को लेकर कोच जस्टिन लैंगर कह दी बड़ी बात

डोपिंग के इतिहास और सुधार लागू करने की धीमी गति के कारण इसे पूरा भी हटाया जा सकता था। आईओसी ने यह भी कहा कि ओलंपिक में उसका दीर्घकालिन लक्ष्य पुरूष और महिला खिलाड़ियों की समान भागीदारी है। ब्रेकडासिंग ओलंपिक में ब्रेकिंग के नाम से जाना जायेगा जैसा कि इसे सत्तर के दशक में अमेरिका में कहा जाता था।

ICC टेस्ट रैंकिंग में केन विलियम्सन की जबरदस्त छलांग, कोहली पर मंडराया खतरा

पेरिस आयोजकों ने दो साल पहले ब्यूनस आयर्स में युवा खेलों में सफल ट्रायल के बाद इसे शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। आईओसी बोर्ड ने बाद में इसे मंजूरी दे दी। सर्फिंग का आयोजन 15000 किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर में ताहिती के तटों पर होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल