1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Bundesliga: राफेल गुइरियो और अशरफ हकीमी के शानदार गोल से डॉर्टमंड ने वॉल्फ्सबर्ग को 2-0 से हराया

Bundesliga: राफेल गुइरियो और अशरफ हकीमी के शानदार गोल से डॉर्टमंड ने वॉल्फ्सबर्ग को 2-0 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : May 24, 2020 02:10 pm IST,  Updated : May 24, 2020 02:10 pm IST

स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के कारण दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में डॉर्टमंड के लिए राफेल गुइरियो और अशरफ हकीमी ने गोल दागे।

Bundesliga, Borussia Dortmund, Wolfsburg - India TV Hindi
 Borussia Dortmund vs Wolfsburg  Image Source : AP

 

पिछले सीजन की उपविजेता बोरुशिया डॉर्टमंड ने बुंदेसलीगा के 27वें राउंड के मैच में वॉल्फ्सबर्ग को 2-0 से हरा दिया। कोरोनावायरस महामारी के बीच कड़े स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के कारण दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में डॉर्टमंड के लिए राफेल गुइरियो और अशरफ हकीमी ने गोल दागे।

डॉर्टमंड की टीम के पास 16वें मिनट में अपना खाता खोलने का मौका था, लेकिन वह इस मौके को गंवा बैठी। वहीं, वॉल्फ्सबर्ग की टीम भी 25वें मिनट में पहला गोल करने का मौका गंवा बैठी।

यह भी पढ़ें- बायर्न म्यूनिख के थॉमस म्यूलर को है डोर्टमंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

इसके बाद डॉर्टमंड की टीम ने 32वें मिनट में गुइरियो के गोल की मदद से अपना खाता खोल लिया। टीम ने अपनी इस बढ़त को हाफ टाइम तक कायम रखा।

हाफ टाइम के बाद हकीमी ने 78वें मिनट में डॉर्टमंड के लिए दूसरा गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

इस गोल के बाद वॉल्फ्सबर्ग की टीम और ज्यादा मुसीबत में फंस गई क्योंकि उसके खिलाड़ी फेलिक्स क्लॉज को रेड कार्ड दिखा दिया गया और टीम को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही संघर्ष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- 

डॉर्टमंड की टीम ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ ही डॉर्टमंड ने शीर्ष पर चल रहे बायर्न म्यूनिख और अपने बीच के अंतर को कम कर दिया है। वॉल्फ्सबर्ग की टीम की सीजन की यह आठवीं हार है और वह छठे नंबर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल