1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भ्रष्टाचार के मामलें में कंबोडिया फुटबॉल फेडरेशन के चार अधिकारियों पर लगा आजीवन प्रतिबंध

भ्रष्टाचार के मामलें में कंबोडिया फुटबॉल फेडरेशन के चार अधिकारियों पर लगा आजीवन प्रतिबंध

 Reported By: IANS
 Published : May 07, 2020 07:50 pm IST,  Updated : May 07, 2020 11:47 pm IST

कंबोडिया फुटबाल महासंघ (एफएफसी) ने फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर चार सीनियर अधिकारियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।

भ्रष्टाचार के मामलें...- India TV Hindi
भ्रष्टाचार के मामलें में कंबोडिया फुटबॉल महासंघ के चार अधिकारियों पर लगा आजीवन प्रतिबंध  Image Source : GETTY IMAGES

नोम पेन्ह (कंबोडिया)| कंबोडिया फुटबाल महासंघ (एफएफसी) ने फंड के कथित दुरुपयोग को लेकर चार सीनियर अधिकारियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एफएफसी के महासचिव कीओ सारेथ के हवाले से कहा कि जिन चार अधिकारियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें उपमहासचिव मेय तोला, मुख्य रेफरी टुई विकेका, मुख्य वित्त अधिकारी चाइंग पेसिथ और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कोल सोफेरोम शामिल है।

सारेथ ने संवाददाताओं से कहा, "उन्हें महासंघ से बर्खास्त कर दिया गया है और साथ ही उन पर देश में किसी भी तरह की फुटबाल गतिविधियों में भाग लेने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है।"

कोरोना संकट के बीच खेल जगत के लिए रोल मॉडल है जर्मन फुटबाल : हमान

उन्होंने कहा, "देश में फुटबाल के विकास के लिए एफएफसी को जो वार्षिक धनराशि प्रदान की गई थी, उनमें से उन चारों ने 30 फीसदी हिस्सा आपस में बांट लिया। कुल मिलाकर 2015 से 2019 तक उन्होंने एफएफसी के फंड से लगभग 60,000 अमेरिकी डॉलर का गबन किया था। यह भ्रष्टाचार का गंभीर उल्लंघन है और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।" सारेथ ने कहा कि एफएफसी अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा और उनसे धन वापस लेने के लिए न्यायलय में याचिका दायर करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल