1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोनावायरस के कारण कनाडा ग्रां प्री हुई स्थगित

कोरोनावायरस के कारण कनाडा ग्रां प्री हुई स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Apr 08, 2020 03:39 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 03:39 pm IST

कनाडा ग्रां प्री को कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह रेस 12 से 14 जून तक होनी थी। 

Formula one- India TV Hindi
Formula one Image Source : GETTY IMAGES

ओटावा| इस साल जून में होने वाली कनाडा ग्रां प्री को कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह रेस 12 से 14 जून तक होनी थी। आयोजनकर्ताओं ने एक बयान में कहा, " फॉमूर्ला वन चैंपियनशिप की पहली रेस आयोजित करने से हमें बेहद खुशी होती, लेकिन अब इस रेस को स्थगित कर दिया गया है। इसे स्थगित करने का फैसला आसान नहीं था। पिछले कई महीने से हम फॉमूर्ला वन और इससे संबंधित पक्षों से बातचीत कर रहे थे।"

कोरोनावायरस के कारण अब तक नौ रेस या तो रद्द कर दी गई हैं या फिर स्थगित कर दी गई हैं। इनमें मई में होने वाली मोनाको ग्रां प्री रेस भी शामिल है।

बयान में कहा गया है कि फॉमूर्ला वन कनाडा ग्रां प्री की सभी टिकटें तब तक मान्य रहेंगी जब तक इससे नई तारीखें नहीं घोषित हो जाती। साथ ही कहा गया है कि उपलब्ध विकल्पों के बारे में सभी दर्शकों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल