1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Champions League 2021 : मैनचेस्टर सिटी ने डोर्टमंड तो रीयल मैड्रिड ने लीवरपूल को चटाई धूल

Champions League 2021 : मैनचेस्टर सिटी ने डोर्टमंड तो रीयल मैड्रिड ने लीवरपूल को चटाई धूल

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2021 11:40 am IST,  Updated : Apr 07, 2021 11:40 am IST

लीवरपूल की ओर से एकमात्र गोल मोहम्मद सालाह ने दूसरे हाफ में किया। इस जीत की बदौलत मैड्रिड ने दो साल के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। 

Manchester City and Real Madrid- India TV Hindi
Manchester City and Real Madrid Image Source : GETTY

मैड्रिड| विनिसियस जूनियर के दो गोल की बदौलत रीयाल मैड्रिड ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले चरण में मंगलवार को यहां लीवरपूल को 3-1 से शिकस्त दी। ब्राजील के विनिसियस उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने क्लब की ओर से पहली बार किसी मैच में दो गोल दागे। विनिसियस के अलावा मार्को असेंसियो ने भी मैड्रिड की टीम की तरफ से एक गोल दागा।

लीवरपूल की ओर से एकमात्र गोल मोहम्मद सालाह ने दूसरे हाफ में किया। इस जीत की बदौलत मैड्रिड ने दो साल के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। 

वहीं दूसरी तरफ फिल फोडेन के गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले चरण में बोरूसिया डोर्टमंड को 2-1 से हराया। 

यह भी पढ़े - IPL 2021 : पंजाब किंग्स में इस युवा खिलाड़ी के अंदर है कीरोन पोलार्ड जैसी ताकत, कुंबले ने बताया नाम 

फोडेन ने 90वें मिनट में गोल दागकर मैनचेस्टर सिटी की पहले चरण में जीत सुनिश्चित की। एर्लिंग हालांड डोर्टमंड की ओर से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उन्होंने हालांकि कप्तान मार्को रुइस के गोल में मदद की जिससे डोर्टमंड ने केविड डि ब्रून के गोल से पिछड़ने के बाद बराबरी हासिल की थी। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे स्टीव स्मिथ, रिकी पोंटिंग ने बताया प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल