1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चेल्सी ने रियल मैड्रिड को मात देकर चैंपियंस लीग फाइनल में बनाई जगह

चेल्सी ने रियल मैड्रिड को मात देकर चैंपियंस लीग फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: IANS
 Published : May 06, 2021 12:01 pm IST,  Updated : May 06, 2021 12:01 pm IST

चेल्सी ने 2 गोल की मदद से सेमीफाइनल के दूसरे लेग में रियल मैड्रिड को 2-0 (3-1 एग्रीगेट स्कोर) से हराकर चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

चेल्सी ने रियल...- India TV Hindi
चेल्सी ने रियल मैड्रिड को मात देकर चैंपियंस लीग फाइनल में बनाई जगह  Image Source : GETTY

लंदन| इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी ने दोनों हाफ में किए गए एक-एक गोल की मदद से सेमीफाइनल के दूसरे लेग में 13 बार की विजेता स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड को 2-0 (3-1 एग्रीगेट स्कोर) से हराकर चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां अब उसका सामना मैनचेस्टर सिटी से होगा। डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात यहां खेले गए मुकाबले में चेल्सी के लिए टिमो वेर्नर ने 28वें और मेसन माउंट ने 85 वें मिनट में गोल किए।

दोनों पिछले सप्ताह पहले लेग में 1-1 से ड्रॉ खेला था। चेल्सी की टीम नौ साल पहले खिताब जीतने के बाद से पहली और कुल तीसरी बार इस लीग के फाइनल में पहुंची है।

चैंपियंस लीग का फाइनल 29 मई को इस्तांबुल में खेला जाएगा। फाइनल में एक बार फिर से 2008 में फाइनल खेलने वाली दोनों टीमें होंगी। चेल्सी को इससे पहले 2008 में मॉस्को में मैनचेस्टर यूनाइटेड से हार का सामना करना पड़ा था।

पहले सेमीफाइनल में रियाद महरेज के दो गोलों की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल के दूसरे लेग में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 4 -1 (एग्रीगेट स्कोर) से हराकर पहली बार चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया था। सिटी ने पहले लेग में पीएसजी को 2 -1 से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल