1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चेल्सी ने एवर्टन को 2-0 से हराकर चौथे स्थान को रखा बरकरार

चेल्सी ने एवर्टन को 2-0 से हराकर चौथे स्थान को रखा बरकरार

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2021 10:31 am IST,  Updated : Mar 09, 2021 10:31 am IST

जर्मनी के हावर्ट्ज बायर्न लेवरकुसेन से चेल्सी से जुड़ने के बाद प्रभावित नहीं कर पाये थे लेकिन उन्होंने सोमवार को स्टैमफोर्ड ब्रिज में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी।

Chelsea, Sports- India TV Hindi
Chelsea Image Source : GETTY

काई हावर्ट्ज ने आखिर में चेल्सी की तरफ से अपना प्रभाव छोड़ा जिससे इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की इस टीम ने एवर्टन को 2-0 से हराकर चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया। 

जर्मनी के हावर्ट्ज बायर्न लेवरकुसेन से चेल्सी से जुड़ने के बाद प्रभावित नहीं कर पाये थे लेकिन उन्होंने सोमवार को स्टैमफोर्ड ब्रिज में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी। भाग्य उनके साथ नहीं था जो चेल्सी का पहला गोल उनके नाम पर दर्ज नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- घरेलू टूर्नामेंट में अभद्र व्यवहार के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस हैरिस को किया एक मैच के लिए सस्पेंड

उनका शानदार शॉट बेन गॉडफ्रे से लगकर गोल में गया और इसे आखिर में आत्मघाती गोल करार दिया गया। इसके बाद उन्होंने पेनल्टी हासिल की जिसे जोर्गिन्हो ने गोल में बदला। 

इस जीत से चेल्सी के 28 मैचों में 50 अंक हो गये हैं और उसने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है जो कि चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने का अंतिम स्थान है। चेल्सी पांचवें स्थान पर काबिज वेस्ट हैम से दो अंक आगे है। 

यह भी पढ़ें- Road Safety World Series : दिलशान के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को हराया

वेस्ट हैम ने सोमवार को एक अन्य मैच में लीड्स को 2-0 से हराया। वेस्ट हैम की तरफ से जेसे लिंगार्ड ने 21वें और क्रेग डॉसन ने 28वें मिनट में गोल किये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल