1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रीमियर लीग में वेस्ट ब्रोम ने चेल्सी को 5-2 से हराकर किया बड़ा उलटफेर

प्रीमियर लीग में वेस्ट ब्रोम ने चेल्सी को 5-2 से हराकर किया बड़ा उलटफेर

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2021 08:58 pm IST,  Updated : Apr 03, 2021 08:58 pm IST

चेल्सी को ब्राजील के अनुभवी डिफेंडर थिएगो सिल्वा को मैच के 29वें मिनट रेड कार्ड दिखाने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। 

West Brom, Chelsea, Premier League, Sports, Football - India TV Hindi
Chelsea v West Bromwich Albion    Image Source : GETTY
इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की तालिका में 19वें स्थान पर काबिज वेस्ट ब्रोमविच एल्बियोन ने शनिवार को चौथे स्थान की टीम चेल्सी को उसके घरेलू मैदान पर 5-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। चेल्सी को ब्राजील के अनुभवी डिफेंडर थिएगो सिल्वा को मैच के 29वें मिनट रेड कार्ड दिखाने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। 
 
सिल्वा चोट के कारण 10 मैचो के लिए टीम से बाहर रहने के बाद इस मुकाबले से वापसी कर रहे थे। क्रिस्टियन पुलसिच ने मैच के 27वें मिनट में चेल्सी का खाता खोला लेकिन मध्यांतर से ठीक पहले मैथियस परेरा (45+2 और 45+4 मिनट) दो मिनट में दो गोलकर वेस्ट ब्रोम को बढ़त दिला दी। 
 
 
रेलीगेशन से बचने के लिए किसी चमत्कार की उम्मीद कर रही वेस्ट ब्रोम के लिए कैलम रोबिनसन ने 63वें मिनट और एमबाये डियगने ने 68वें मिनट में गोल किये, जिससे टीम की बढ़त को 4-1 हो गयी। 
 
इसके तीन मिनट बाद मैसन माउंट के गोल से चेल्सी ने अंतर को कम किया लेकिन मैच खत्म होने से ठीक पहले रोबिनसन के दूसरे गोल से वेस्ट ब्रोम ने 5-2 की जीत सुनिश्चित कर ली।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल