1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चेन्नईयिन एफसी ने डिफेंडर लालचुआनमाविया फेनाई और रीगन सिंह से करार किया

चेन्नईयिन एफसी ने डिफेंडर लालचुआनमाविया फेनाई और रीगन सिंह से करार किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2020 03:18 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 03:18 pm IST

क्लब की प्रेस रिलीज के अनुसार मिजोरम के 31 साल के फेनाई और मणिपुर के 29 साल के रीगन फ्री ट्रांस्फर पर चेन्नईयिन एफसी से जुड़े हैं। 

Chennaiyin FC signed defender Lalchuanmawia Fenai and Reagan Singh- India TV Hindi
Chennaiyin FC signed defender Lalchuanmawia Fenai and Reagan Singh Image Source : TWITTER/@CHENNAIYINFC

चेन्नई। दो बार के चैंपियन चेन्नईयिन एफसी ने नवंबर में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अगले सत्र से पूर्व रविवार को डिफेंडर लालचुआनमाविया फेनाई और रीगन सिंह के साथ अनुबंध करने की घोषणा की। क्लब की प्रेस रिलीज के अनुसार मिजोरम के 31 साल के फेनाई और मणिपुर के 29 साल के रीगन फ्री ट्रांस्फर पर चेन्नईयिन एफसी से जुड़े हैं। 

चेन्नईयिन के मुख्य को कसाबा लाज्लो ने कहा,‘‘फेनाई और रीगन फुलबैक स्थान पर हमारी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। उनके पास आईएसएल में खेलने का बहुमूल्य अनुभव है और आगामी सत्र में सफलता हासिल करने के हमारे प्रयाकों में उनकी अहम भूमिका होगी।’’ 

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : कोलकाता नाइट राइडर्स से एक बार फिर जुड़े 48 साल के प्रवीण तांबे

फेनाई ने पंजाब की टीम जेसीटी की ओर से आईलीग में पेशेवर पदार्पण किया और फिर शिलोंग लाजोंग से जुड़े। वह उस समय बेंगलुरू एफसी का हिस्सा थे जब क्लब ने 2014-15 में फेडरेशन कप और 2015-16 में आईलीग का खिताब जीता। 

वह इसके बाद मुंबई सिटी एफसी, एफसी पुणे सिटी और ओडिशा एफसी की ओर से खेले। फेनाई 2015 में सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। 

ये भी पढ़ें - जर्मन कप के अगले दौर में पहुंचे लाइपजिग और फ्रैंकफर्ट

रीगन ने 2012 में रॉयल वाहिंगदोह की ओर से पेशेवर करियर शुरू किया और फिर तीन साल बाद आईएसएल टीम नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी की ओर से जुड़े और पिछले पांच सत्र में टीम की ओर से 69 मैच खेले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल