1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शतरंज चैंपियन आनंद ने अपने स्वर्गीय पिता को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शतरंज चैंपियन आनंद ने अपने स्वर्गीय पिता को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2021 10:36 pm IST,  Updated : Apr 18, 2021 10:36 pm IST

विश्वनाथन आनंद ने अपने स्वर्गीय पिता के विश्वनाथन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है, जिनका कि बीमारी के बाद 15 अप्रैल को निधन हो गया था।

Viswanathan Anand- India TV Hindi
Viswanathan Anand Image Source : GWTTY

चेन्नई| पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अपने स्वर्गीय पिता के विश्वनाथन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है, जिनका कि बीमारी के बाद 15 अप्रैल को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। आनंद ने कहा कि उनके अब तक के करियर में उनकी माता का बहुत योगदान रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनके पिता ने उनका बहुत समर्थन किया है।

आनंद ने टिवटर पर लिखा, "मेरे पिता के विश्वनाथन का 15 अप्रैल को निधन हो गया। कई महीने तक चेन्नई में रहने के कारण मुझे अक्सर उनसे मिलने का मौका मिला। मैं उनके प्रति बहुत एहसानमंद हूं। मेरी मां ने मेरे शतरंज करियर में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन मेरे पिता हमेशा मेरे समर्थक रहे।"

उन्होंने कहा, " मुझे याद है कि वह मेरे साथ विश्व उप जूनियर, मेरे तीन नेशनल खिताब और बाद में एक विश्व चैंपियनशिप में गए थे। उन्होंने मुझे बहुत अच्छी तरह से गाइड किया। उनकी सलाह और उदाहरण के लिए मैं उन्हें अपनी तरफ से ढेर सारा प्यार अर्पित करता हूं।"

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके आनंद ने कहा, " आपके संदेशों के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। रेलवे उनका जुनूनी थी और मुझे खुशी है कि रेलवे के सहकर्मियों ने हमें लिखा। आपने हमारे साथ अदभुत यादें साझा की और मुझे कुछ समय के लिए वापस अतीत में ले गए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल