1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चिली के टेनिस खिलाड़ी निकोलस जैरी पर डोपिंग के कारण लगा 11 महीने का बैन

चिली के टेनिस खिलाड़ी निकोलस जैरी पर डोपिंग के कारण लगा 11 महीने का बैन

 Edited By: IANS
 Published : Apr 21, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 12:58 pm IST

चिली के टेनिस खिलाड़ी निकोलस जैरी पर खेल के डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 11 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

चिली के टेनिस खिलाड़ी...- India TV Hindi
चिली के टेनिस खिलाड़ी निकोलस जैरी पर डोपिंग के कारण लगा 11 महीने का बैन Image Source : GETTY IMAGES

सेंटियागो| चिली के टेनिस खिलाड़ी निकोलस जैरी पर खेल के डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 11 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। 24 वर्षीय जैरी को पिछले साल नवंबर में मेड्रिड में डेविस कप फाइनल के दौरान मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली लिग्रेंडोल और एनाबॉलिक स्टेरॉयड स्टेनोजोल लेने का दोषी पाया गया था। इसके बाद जनवरी में उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के हवाले से सोमवार को बताया कि जैरी ने इस बात का दावा किया है कि उन्होंने अनजाने में ब्राजील में अपने डॉक्टर द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ ले लिया था। जैरी नवंबर में फिर से टेनिस खेलने के योग्य हो जाएंगे क्योंकि उन पर लगा यह प्रतिबंध 16 दिसंबर से माना जाएगा।

जैरी ने कहा कि उन्होंने जुर्माने को स्वीकार कर लिया है और इस फैसले के खिलाफ किसी भी तरह की अपील करने से इनकार किया है। जैरी इस समय विश्व रैंकिंग में 89 नंबर के खिलाड़ी हैं। वह पिछले साल जुलाई में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 38वें नंबर पर पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल