बीजिंग: ब्राजील में अगले माह आयोजित होने जा रहे रियो ओलम्पिक-2016 में चीन की 416 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी, जिसमें 35 ओलम्पिक चैम्पियन शामिल हैं। चीन की इस टीम की घोषणा यहां सोमवार को बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ दी पीपुल में हुई।
रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा लेने वाली चीन की इस 416 सदस्यीय टीम में 160 पुरुष और 256 महिला एथलीट हैं और ये सभी 26 खेलों की 210 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
रियो डी जेनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में चीन की टीम में 35 ओलम्पिक चैम्पियन भी शामिल हैं, जिनमें से 27 खिलाड़ी लंदन ओलम्पिक चैम्पियन हैं। अपनी 416 सदस्यीय टीम से चीन को कई अधिक स्वर्ण पदकों की उम्मीद है।