1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 'क्रिस्टियन एरिक्सन के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था', डॉक्टर ने किया खुलासा

'क्रिस्टियन एरिक्सन के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था', डॉक्टर ने किया खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2021 09:33 am IST,  Updated : Jun 14, 2021 09:33 am IST

टीम डॉक्टर बोएसेन ने कहा, ‘‘वह चला गया था। और हमने उसके दिल को दोबारा धड़काया। यह दिला का दौरा था।’’   

'Christian Eriksen heart stopped beating', reveals doctor- India TV Hindi
'Christian Eriksen heart stopped beating', reveals doctor Image Source : GETTY IMAGES

कोपेनहेगन। डेनमार्क की टीम के डॉक्टर मोर्टेन बोएसेन ने रविवार को कहा कि यूरोपीय चैंपियनशिप के दौरान शनिवार को क्रिस्टियन एरिक्सन के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था और बाद में डेफिब्रिलेटर (एक उपकरण) की सहायता से उन्हें उबारा गया। 

शनिवार को फिनलैंड के खिलाफ डेनमार्क के यूरो 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के दौरान एरिक्सन बेहोश हो गए थे और लंबे उपचार के बाद उन्हें होश आया। 

टीम डॉक्टर बोएसेन ने कहा, ‘‘वह चला गया था। और हमने उसके दिल को दोबारा धड़काया। यह दिला का दौरा था।’’ 

बोएसेन की अगुआई में ही मैदान पर एरिक्सन का उपचार किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हम कितने करीब थे? मुझे नहीं पता। हम उसे वापस ले आए। यह काफी तेजी से किया गया।’’ 

टीम के अधिकारियों ने बताया कि कोपेनहेगन के अस्पताल में अब एरिक्सन की हालत स्थिर है और रविवार को उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए टीम के अपने साथियों के साथ बात की। 

बोएसेन ने कहा, ‘‘मैं हृदय का डॉक्टर नहीं हूं इसलिए ऐसा क्यों हुआ और बाकी विस्तृत जानकारी का काम विशेषज्ञों पर छोड़ देता हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल