1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कॉनकॉफ विश्व कप क्वालीफायर्स अगले साल तक के लिए स्थगित

कॉनकॉफ विश्व कप क्वालीफायर्स अगले साल तक के लिए स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Sep 09, 2020 09:13 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 09:13 pm IST

फीफा ने कहा कि क्वालीफायर्स टूर्नामेंट के नए कार्यक्रमों की जानकारी अधिकारियों से बात करने के बाद जारी की जाएगी। फीफा ने साथ ही यह भी कहा कि मार्च में केवल पहले राउंड के ही मैच खेले जाएंगे।

CONCACAF World Cup qualifiers postponed until next yea- India TV Hindi
CONCACAF World Cup qualifiers postponed until next yea Image Source : GETTY IMAGES

मेक्सिको सिटी। उत्तरी अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्रों में होने वाले फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स के पहले राउंड के मुकाबलों को कोरोना वायरस महामारी के कारण अगले साल मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा और क्षेत्रीय महासंघ कॉनकॉफ ने कहा कि क्वालीफाइंग टूर्नामेंट अक्टूबर में खेली जानी थी, लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया गया है और अगले साल मार्च में इसकी शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें - खेल मंत्रालय ने जूनियर फुटबॉलर रामानंदा की मदद के लिये पांच लाख रूपये दिये

फीफा ने कहा कि क्वालीफायर्स टूर्नामेंट के नए कार्यक्रमों की जानकारी अधिकारियों से बात करने के बाद जारी की जाएगी। फीफा ने साथ ही यह भी कहा कि मार्च में केवल पहले राउंड के ही मैच खेले जाएंगे।

मेक्सिको, अमेरिका, कोस्टा रिका, जमैका और होंडुरास पहले ही अपनी रैंकिंग के आधार पर अंतिम दौर में अपना स्थान पक्का कर चुकी है।

ये भी पढ़ें - भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डी ने कहा, कबड्डी को ओलंपिक तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा

फीफा विश्व कप 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक कतर में खेला जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल