1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल मंत्रालय ने जूनियर फुटबॉलर रामानंदा की मदद के लिये पांच लाख रूपये दिये

खेल मंत्रालय ने जूनियर फुटबॉलर रामानंदा की मदद के लिये पांच लाख रूपये दिये

 Reported By: IANS
 Published : Sep 09, 2020 08:25 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 08:26 pm IST

खेल मंत्रालय ने युवा भारतीय फुटबॉलर रामानंदा निंगथोऊजाम को पांच लाख की वित्तीय मदद मुहैया करायी है जो किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं।

Sports Ministry gave five lakh rupees to help junior footballer Ramananda- India TV Hindi
Sports Ministry gave five lakh rupees to help junior footballer Ramananda Image Source : TWITTER/RIJIJUOFFICE

नई दिल्ली। किडनी की समस्या से जूझ रहे भारत के जूनियर फुटबाल खिलाड़ी मणिपुर के रहने वाले रामानंद निंगथाउजम की मदद के लिए खेल मंत्रालय ने मदद का हाथ बढ़ा उन्हें पांच लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है। रिक्शा चालक का यह बेटा कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है और इस समय मणिपुर के शिजा अस्पताल में है। किडनी के अलावा वह आंखों की परेशानी से भी जूझ रहे हैं। उनका परिवार इलाज कराने में असमर्थ है और इसी को देखते हुए खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं।

खेल मंत्री ने पंडित दिनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय वेलफेयर फंड में से उनकी मदद करने का फैसला किया है। यह फंड खिलाड़ियों के लिए ही बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान दीपक हुड्डी ने कहा, कबड्डी को ओलंपिक तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा

मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी बयान में रिजिजू ने कहा, "सरकार के लिए अपने खिलाड़ियों की खुशहाली प्राथमिकता है। रामानंद ने कई मौकों पर भारत का प्रतिनिधत्व किया है और भारतीय खेल में अपना योगदान दिया है। मैदान के बाहर और अंदर दोनों जगह सर्वश्रेष्ठ सुविधा देना इसलिए जरूरी है, क्योंकि खिलाड़ी न सिर्फ इस राष्ट्र की संपत्ति हैं, बल्कि वह राष्ट्र के आइकन भी हैं।"

रामानंद ने अंडर-17 एशियाई फुटबाल चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधत्व किया था। इसके अलावा वह अंडर-12, अंडर-13 नेशनल सब जूनियर चैम्पियनशिप-2013 और अंडर-15 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2015 में भी खेल चुके हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल