1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोपा डेल रे : दमदार वापसी के साथ सेमीफाइनल में पहुंची बार्सिलोना

कोपा डेल रे : दमदार वापसी के साथ सेमीफाइनल में पहुंची बार्सिलोना

 Reported By: IANS
 Published : Feb 04, 2021 02:50 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 02:50 pm IST

88वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ने के बावजूद बार्सिलोना ने बेहतरीन वापसी करते हुए ग्रेनाडा को 5-3 से हराकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 

Barcelona- India TV Hindi
Barcelona Image Source : GETTY

मेड्रिड| मैच के 88वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ने के बावजूद बार्सिलोना ने बेहतरीन वापसी करते हुए ग्रेनाडा को 5-3 से हराकर कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात खेले गए इस मुकाबले में बार्सिलोना की टीम 88वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ रही थी, लेकिन इसके बाद अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने जीत दर्ज कर ली।।

ग्रेनाडा की टीम केनेडी के 33वें मिनट में और राबटरे सोलडाडो के 47वें मिनट में किए गए गोल की मदद से 88वें मिनट तक 2-0 से आगे थी।

लेकिन इसके बाद एंटोनी ग्रीजमैन के 88वें मिनट में और इंजुरी टाइम में तथा जोर्डी अल्बा इंजुरी टाइम में दो गोल और अल्बा ने 113वें मिनट में ग्रीजमैन के पास पर गोल करके बार्सिलोना को जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुआ इंग्लैंड का ये बल्लेबाज, स्कैन की रिपोर्ट का है इंतजार

एक अन्य मैच में लेवांटे ने रोजर मार्टी के 120वें मिनट में किए गए गोल की मदद से विलारियल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली।

ये भी पढ़ें - VIDEO : टी10 लीग में क्रिस गेल ने 12 गेंदों पर जड़ा तूफानी अर्धशतक, 22 गेंदों पर खेलनी इतने रन की नाबाद पारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल