1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस : साई ने राष्ट्रीय कैम्पों को स्थगित किया

कोरोना वायरस : साई ने राष्ट्रीय कैम्पों को स्थगित किया

 Reported By: IANS
 Published : Mar 17, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 04:21 pm IST

भारत में कोरोनावायरस के अब तक 126 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जब तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Athletics- India TV Hindi
Athletics Image Source : REUTERS

नई दिल्ली| भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने कोरोनावायरस के कारण सभी राष्ट्रीय कैम्प को अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। हालांकिा यह आदेश उन एथलीटों पर मान्य नहीं होगा जो टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्विटर पर कहा, "यह केवल अस्थायी है। यह हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर एहतियातन उठाया गया कदम है। मैं अपने सभी युवा एथलीटों से अपील करता हूं कि दुखी ना हो। हम स्थिति की समीक्षा करने के बाद जल्द ही अकेडमी की शुरुआत करेंगे।"

भारत में कोरोनावायरस के अब तक 126 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जब तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोनावायरस के कारण में पहले ही देश में सभी तरह की खेल गतिविधियाएं स्थगित की जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल