1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Coronavirus : 6 मीटर की जगह में 42 किलोमीटर की मैराथन पूरी कर जेम्स कैंपबेल ने जुटाए 22000 डॉलर

Coronavirus : 6 मीटर की जगह में 42 किलोमीटर की मैराथन पूरी कर जेम्स कैंपबेल ने जुटाए 22000 डॉलर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2020 08:38 am IST,  Updated : Apr 02, 2020 08:38 am IST

पूर्व पेशेवर भालाफेंक खिलाड़ी जेम्स कैंपबेल ने अपने 32वें जन्मदिन पर घर के पिछवाड़े में एक छोर से दूसरे छोर पर छह छह मीटर के चक्कर लगाकर 42 किलोमीटर की मैराथन पूरी की।  

Coronavirus: James Campbell raised $ 22000 by completing 42 km marathon in 6 meter space- India TV Hindi
Coronavirus: James Campbell raised $ 22000 by completing 42 km marathon in 6 meter space Image Source : TWITTER : @JCAMPBELL0104

चेल्टनहम। लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाली कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में हर कोई अपनी तरह से योगदान दे रहा है और ब्रिटेन के एक एक पूर्व खिलाड़ी ने घर के पिछवाड़े में मैराथन दौड़कर चैरिटी के लिये करीब 22000 डॉलर जुटाये । पूर्व पेशेवर भालाफेंक खिलाड़ी जेम्स कैंपबेल ने अपने 32वें जन्मदिन पर घर के पिछवाड़े में एक छोर से दूसरे छोर पर छह छह मीटर के चक्कर लगाकर 42 किलोमीटर की मैराथन पूरी की।

उन्होंने ट्विटर पर कहा था कि अगर उनके एक ट्वीट के 10000 रिट्वीट होते हैं तो वह मैराथन दौड़ेंगे। उन्होंने पांच घंटे से अधिक दौड़कर मैराथन पूरी की और ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के लिये 22000 डॉलर जुटाये। 

पड़ोसियों ने उनकी जमकर हौसलाअफजाई की। बाद में कैंपबेल ने गणना की कि उन्हें मैराथन पूरी करने में 7000 चक्कर लगाने पड़े होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल