1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के कारण ला लिगा की भारत में विस्तार की योजनाओं पर पड़ सकता है असर

कोरोना के कारण ला लिगा की भारत में विस्तार की योजनाओं पर पड़ सकता है असर

 Reported By: Bhasha
 Published : May 07, 2020 10:12 pm IST,  Updated : May 07, 2020 10:12 pm IST

कोविड-19 महामारी के कारण ला लिगा की भारत में विस्तार की योजनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि स्पेनिश फुटबाल लीग संभावित 80 हजार करोड़ रूपये के नुकसान की भरपायी करने पर ध्यान दे रहा है।

कोरोना के कारण ला लिगा...- India TV Hindi
कोरोना के कारण ला लिगा की भारत में विस्तार की योजनाओं पर पड़ सकता है असर Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण ला लिगा की भारत में विस्तार की योजनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि स्पेनिश फुटबाल लीग संभावित 80 हजार करोड़ रूपये के नुकसान की भरपायी करने पर ध्यान दे रहा है। अगर यह सत्र पूरा नहीं होता है तो इस लीग को लगभग 80 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है।

ला लिगा में भारत में कई गतिविधियों में शामिल है जिनमें फुटबाल स्कूलों का संचालन भी शामिल है। ला लिगा भारत के प्रबंध निदेशक जोस एंटोनियो काचाजा से वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि महामारी के कारण एशिया में विस्तार की उनकी योजनाएं कैसे प्रभावित हो सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि एशिया हमारे लिये शीर्ष बाजार है और भारत हमारा रणनीतिक बाजार है। मुझे लगता है कि विस्तार की योजनाएं धीमी पड़ सकती है क्योंकि पूरा विश्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।’’ उन्होंने मैड्रिड से कहा, ‘‘जहां तक प्रभाव की बात है तो अभी हम नहीं जानते, लेकिन हम अब भी दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड में से एक हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल