1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के कारण पराग्वे में दोबारा फुटबॉल शुरू करने का कार्यक्रम स्थगित

कोरोना के कारण पराग्वे में दोबारा फुटबॉल शुरू करने का कार्यक्रम स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Jul 18, 2020 04:12 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 04:12 pm IST

इसके अलावा एपीएफ ने फस्र्ट डिवीजन के सभी खिलाड़ियों, कोच और अन्य स्पोर्ट स्टाफ की भी जांच करने का आदेश दिया है।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

असुनसियोन (पराग्वे)| पराग्वे फुटबॉल संघ (एपीएफ) ने तीन क्लब में कोरोनावायरस का मामला पाए जाने के बाद फिर से शुरू होने वाले फस्र्ट डिवीजन सीजन को स्थगित कर दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डोक डी अक्टूबरे, गौरानी और सेन लोरेंजो क्लब में कई सारे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीजन को स्थगित कर दिया गया है। इन क्लबों ने इस सप्ताह ही कोरोना टेस्ट किए थे।

एपीएफ ने एक बयान में कहा, "यह निर्णय बचाव को लेकर लिया गया है, जिसमें सभी लोगों के जीवन शामिल हैं और महामारी से निपटने के लिए वे राष्ट्रीय प्रयासों में अपना योगदान देते हैं।"

इसके अलावा एपीएफ ने फस्र्ट डिवीजन के सभी खिलाड़ियों, कोच और अन्य स्पोर्ट स्टाफ की भी जांच करने का आदेश दिया है।

टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार से होनी थी और इसे कम से कम 22 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल