1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्राजील के क्लब सांतोस से अलग हुए कोस्टा रिका के मिडफील्डर रुइज

ब्राजील के क्लब सांतोस से अलग हुए कोस्टा रिका के मिडफील्डर रुइज

 Reported By: IANS
 Published : Jul 14, 2020 06:47 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 06:47 pm IST

कोस्टा रिका के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर ब्रायन रुइज 14 मैचों के बाद ही ब्राजील के क्लब सांतोस क्लब से अलग हो गए हैं। 

ब्राजील के क्लब...- India TV Hindi
ब्राजील के क्लब सांतोस से अलग हुए कोस्टा रिका के मिडफील्डर रुइज Image Source : GETTY

रियो डी जनेरियो| कोस्टा रिका के अंतर्राष्ट्रीय मिडफील्डर ब्रायन रुइज 14 मैचों के बाद ही ब्राजील के क्लब सांतोस क्लब से अलग हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रुइज का सांतोस के साथ जारी करार दिसंबर में समाप्त होने वाला था। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही एक नए क्लब के साथ होंगे। उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर जारी रखने का फैसला किया है।

34 वर्षीय रुइज ने एक बयान में कहा, " मेरा उद्देश्य जुलाई 2018 में सैंटोस पहुंचने और एक टीम के रूप में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकतम योगदान देना था। हालांकि, दुर्भाग्य से मेरे पास ऐसा करने का अवसर या समर्थन नहीं था।"

रुइज, 2018 विश्व कप के बाद स्पोर्टिग लिस्बन से सांतोस क्लब से जुड़े थे। हालांकि क्लब से जुड़ने के तीन महीने बाद ही वह टीम से बाहर कर दिए गए थे और उसके बाद से ही वह बाहर हैं।

उन्होंने कहा, " मैंने क्लब को छोड़ने का फैसला (भुगतान नहीं करने) और मेरे नैतिक नुकसान के आधार पर पर लिया है। कई बार क्लब के प्रशासन द्वारा विभिन्न अवसरों पर सार्वजनिक रूप से मेरे बारे में बात की गई, जोकि मेरे पेशेवर करियर पर सवाल उठाता है।" रुइज ने कोस्टा रिका के लिए अब तक 125 मैच खेले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल