1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Covid -19 : अपने देश की फुटबॉल लीग को रद्द करने वाला पहला देश बना नीदरलैंड

Covid -19 : अपने देश की फुटबॉल लीग को रद्द करने वाला पहला देश बना नीदरलैंड

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2020 03:32 pm IST,  Updated : Apr 25, 2020 03:32 pm IST

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शीर्ष लीग को खत्म करने वाला नीदरलैंड पहला यूरोपीय देश बन गया। 

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

द हेग| कोरोना महामारी के कारण नीदरलैंड फुटबॉल महासंघ (केएनवीबी) ने इरेडिविसी (शीर्ष घरेलू लीग) सत्र को पूरा होने से पहले ही खत्म कर दिया जिससे कोई भी टीम चैम्पियन नहीं बन सकी।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शीर्ष लीग को खत्म करने वाला नीदरलैंड पहला यूरोपीय देश बन गया। इस घरेलू सत्र में अभी नौ दौर के मैच बाकी थे और किसी भी टीम को इसका विजेता घोषित नहीं किया गया। एजेक्स और एज अलक्मार की टीम बराबर अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर थी।

ये भी पढ़ें : फुटबॉल फेडरेशन की मदद के लिए आगे आया फिफा, राहत कोष में दिए 15 करोड़ डॉलर

केएनवीबी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से, सरकार द्वारा उठाए गए कदमो(बड़े पैमाने पर भींड पर प्रतिबंध) को देखते हुए, 2019-20 सत्र को पूरा करना असंभव हो गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक स्वास्थ्य हमेशा पहले आता है। कोरोना वायरस सिर्फ फुटबाल के लिए समस्या नहीं है इससे सभी प्रभावित है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल