1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिका में नेशनल हॉकी लीग में हर दिन होगा खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट

अमेरिका में नेशनल हॉकी लीग में हर दिन होगा खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट

 Reported By: IANS
 Published : Jun 01, 2020 04:14 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 04:14 pm IST

रिपोर्ट के अनुसार रविवार को पुष्टि की गई है कि अगर मैच फिर से शुरू होते हैं तो प्रतिदिन सभी खिलाड़ियों का कोरोनावायरस टेस्ट किया जाएगा।

Covid-19 Test of players will be held every day in US National Hockey League- India TV Hindi
Covid-19 Test of players will be held every day in US National Hockey League Image Source : GETTY IMAGES

वाशिंगटन। अमेरिका की नेशनल हॉकी लीग (एनएचएल) इस सीजन में अगर फिर से शुरू होती है तो हर खिलाड़ी का हर दिन कोविड-19 टेस्ट होगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीजन को जुलाई में फिर से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है और रविवार को पुष्टि की गई है कि अगर मैच फिर से शुरू होते हैं तो प्रतिदिन सभी खिलाड़ियों का कोरोनावायरस टेस्ट किया जाएगा।

एनएचएल खिलाड़ियों के कार्यकारी निदेशक डॉन फेहर ने कहा, "आपको आश्वस्त होने के लिए पर्याप्त स्तर पर टेस्ट की जरूरत है कि आप किसी भी चीज के लिए शीर्ष पर हो सकते हैं। अगर यह प्रतिदिन हो सकता है तो यह ठीक है।"

ये भी पढ़ें - 20 जून को वापसी कर सकती है इंग्लिश फुटबॉल लीग

एडमॉन्टन ऑइलर्स के कप्तान कोनोर मैकडविड ने भी प्रतिदिन टेस्ट करने का समर्थन किया और कहा, "मुझे लगता है कि आपको इस तरह से एक समय में टेस्ट करना होगा, और आप जितनी बार चाहें टेस्ट कर सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल