1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना से जूझ रहे मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की हालत में सुधार

कोरोना से जूझ रहे मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की हालत में सुधार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2021 07:25 pm IST,  Updated : Jun 07, 2021 07:25 pm IST

कोविड-19 से संक्रमित महान धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

कोरोना से जूझ रहे...- India TV Hindi
कोरोना से जूझ रहे मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी की हालत में सुधार Image Source : TWITTER

चंडीगढ़। कोविड-19 से संक्रमित महान धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर की हालत में लगातार सुधार हो रहा है जो यहां अलग अलग अस्पतालों के गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती हैं। मिल्खा सिंह के परिवार ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी। मिल्खा (91 वर्ष) को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के भर्ती कराया गया है जबकि उनकी 82 साल की पत्नी राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं।

परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘मिल्खा जी की हालत में सुधार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। वह अब भी आईसीयू में हैं। निर्मल मिल्खा जी की हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है।’’ आक्सीजन का स्तर गिरने के बाद मिल्खा सिंह को तीन जून को पीजीआईएमआर में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले वह भी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। परिवार ने कहा, ‘‘हम आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं।’’ संदेह है कि पिछले दोनों को घर में काम करने वाले सहायक से इन दोनों को यह संक्रमण हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल