1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. देश के लिए मेडल जीतने वाले युवा एथलीट अली अंसारी ठेले पर फल बेचने को मजबूर

देश के लिए मेडल जीतने वाले युवा एथलीट अली अंसारी ठेले पर फल बेचने को मजबूर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 21, 2020 07:20 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 07:20 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरा खेल जगत वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। कोरोना महामारी सबसे ज्यादा असर उभरते खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पड़ा रहा है।

देश के लिए मेडल जीतने...- India TV Hindi
देश के लिए मेडल जीतने वाले युवा एथलीट अली अंसारी ठेले पर फल बेचने को मजबूर Image Source : ANI

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरा खेल जगत वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। कोरोना महामारी सबसे ज्यादा असर उभरते खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पड़ा रहा है। ऐसे ही एक युवा खिलाड़ी हैं अली अंसारी जो कोरोना सकंट मे ठेले पर फल बेचने को मजबूर हैं।

युवा खिलाड़ी अली अंसारी एशियन यूथ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। हालांकि घर की आर्थिक तंगी की वजह से वह फिलहाल खेल में ध्यान लगाने के बजाय फल बेचकर अपने परिवार का पेट पालने में जुटे हैं।

अली अंसारी दिल्ली के महिलपालपुर इलाके में रहते हैं और फिलहाल अपने पिता के साथ मिलकर फल बेचने का काम कर रहे हैं। अली अंसारी ने एएनआई से बातचीत में बताया, "मेरा परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है और लॉकडाउन ने हमारे जीवन को और ज्यादा मुश्किल बना दिया है। आजकल मैं अपने पिता की दुकान पर मदद करता हूं।"

ये पहली बार नहीं है जब कोरोना संकट में किसी युवा खिलाड़ी की इस तरह आजीविका चलाने की खबर सामने आई है। इससे पहले झारखंड में कई युवा एथलीटों के आर्थिक तंगी के के कारण सब्जी बेचने की खबर ने सनसनी मचा दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इन एथलीटों को आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल