1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रेप के आरोप को रोनाल्डो ने किया खारिज, सोशल मीडिया पर दी सफाई

रेप के आरोप को रोनाल्डो ने किया खारिज, सोशल मीडिया पर दी सफाई

 Reported By: IANS
 Published : Oct 03, 2018 11:12 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 11:56 pm IST

इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक महिला द्वारा अपने ऊपर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को बुधवार को सिरे से खारिज किया।

रोनाल्डो- India TV Hindi
रोनाल्डो Image Source : GETTY IMAGES

रोम। इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक महिला द्वारा अपने ऊपर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप को बुधवार को सिरे से खारिज किया। एक महिला ने पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2009 में उसके साथ दुष्कर्म किया था।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रोनाल्डो की यह सफाई जर्मनी की पत्रिका डेर स्पिगल द्वारा महिला की पहचान सामने लाने के बाद आई है। यह महिला अमेरिकी मॉडल कैथरीन मायोर्गा हैं। 

रोनाल्डो ने ट्वीट कर कहा, "मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं, उन्हें मैं सिरे से खारिज करता हूं। दुष्कर्म एक घिनौना अपराध है जो मेरी सभी मान्याताओं के खिलाफ है।" उन्होंने कहा, "मैं अपना नाम इस सब से बाहर चाहता हूं। मैं मीडिया को उन बातों का जवाब नहीं देना चाहता जो कुछ लोगों द्वारा मेरा नाम का दुरुपयोग कर अपने प्रचार प्रसार के लिए फैलाई जा रहीं हैं।"

कैथरीन ने दावा किया है कि रोनाल्डो ने लास वेगास के एक नाइट क्लब में 2009 में उनके साथ दुष्कर्म किया था। तब रोनाल्डो इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड में आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल