1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्री किक का सूखा खत्म कर रोनाल्डो ने राहत महसूस की - सारी

फ्री किक का सूखा खत्म कर रोनाल्डो ने राहत महसूस की - सारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2020 07:35 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 07:35 pm IST

रोनाल्डो ने शनिवार को स्थानीय प्रतिद्वंद्वी तोरिनो के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्री किक के जरिए गोल दागा।

Cristiano Ronaldo- India TV Hindi
Cristiano Ronaldo Image Source : GETTY IMAGES

तुरिन| इटैलियन फुटबॉल क्लब जुवेंतस के कोच मॉरिजियो सारी ने कहा है कि फ्री किक का सूखा खत्म करने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने राहत महसूस की है। रोनाल्डो ने शनिवार को स्थानीय प्रतिद्वंद्वी तोरिनो के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्री किक के जरिए गोल दागा। रोनाल्डो ने 2018 में जुवेंतस से जुड़ने के बाद पहली बार फ्री किक के जरिए गोल किया है।

सारी ने पत्रकारों से कहा, " ईमानदारी से कहूं तो मैंने सोचा नहीं था कि यह उसे परेशान कर रहा था। लेकिन खेल के अंत में उन्होंने कहा, आखिरकार।"

ये भी पढ़े : लतीफ़ ने बताया, शायद! इस भारतीय खिलाड़ी की वजह से यूनिस ने कोच की गर्दन पर रखा चाक़ू

इस गोल के साथ ही रोनाल्डो 59 साल में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने सेरी-ए लीग के एक सीजन में 25 या उससे ज्यादा गोल किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल