1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार गोल से जुवेंटस ने जिनोआ को हराया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार गोल से जुवेंटस ने जिनोआ को हराया

 Edited By: IANS
 Published : Jul 01, 2020 11:36 am IST,  Updated : Jul 01, 2020 01:20 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के बीच खेल बहाल होने के बाद रोनाल्डो का यह पहला फील्ड गोल था।

Cristiano Ronaldo, Juventus,  Jinoa- India TV Hindi
Cristiano Ronaldo Image Source : GETTY IMAGES

 

इटेलियन सेरी-ए में फुटबॉल क्लब जुवेंतस ने जेनोआ को 3-1 से हरा खिताब की तरफ मजबूती से अपने कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं लैजियो ने तोरिना को हरा पूरे तीन अंक अपने खाते में डाले। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जुवेंतस के लिए उसके स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पाउलो डायबला और डगल्स कोस्टा ने गोल किए। जेनोआ के लिए पिनामोंटी ने गोल किया।

पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ लेकिन दूसरे हाफ में जुवेंतस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए तीन गोल कर दिए।

पहला गोल डायबला ने किया। उन्होंने यह गोल 50वें मिनट में किया। छह मिनट बाद रोनाल्डो ने मिडफील्ड से आगे बढ़ते हुए अपनी झन्नाटेदार किक से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

जुवेंतस के लिए तीसरा गोल 72वें मिनट में आया। टीम के अनुभवी खिलाड़ी कोस्टा ने जुवेंतस के लिए तीसरा गोल कर उसकी जीत सुनिश्चित कर दी।

वहीं लीग के अन्य मैच में लैजियो ने सिरो इम्मोबाइल, मार्को पारोलो के दम पर गोल कर तोरिनो को मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल