1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इटैलियन कप के फाइनल से पहले अपना लय हासिल करना चाहते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो

इटैलियन कप के फाइनल से पहले अपना लय हासिल करना चाहते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 15, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 06:53 pm IST

इटैलियन कप के सेमीफाइनल में एसी मिलान के खिलाफ वह कुछ मौकों पर गोल करने से चूक गये जिसमें एक आसान पेनल्टी भी शामिल थी। 

Cristiano Ronaldo, Italian Cup, La Liga, Football, Sports - India TV Hindi
Cristiano Ronaldo Image Source : GETTY IMAGES

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कोशिश इटैलियन फुटबॉल के फाइनल से पहले लय हासिल करने की है। कोविड-19 महामरी के कारण लगभग तीन महीने तक स्थगित रहने के बाद फिर से सत्र शुरू होने के बाद जुवेंटस का यह खिलाड़ी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखा।

इटैलियन कप के सेमीफाइनल में एसी मिलान के खिलाफ वह कुछ मौकों पर गोल करने से चूक गये जिसमें एक आसान पेनल्टी भी शामिल थी। इस मैच के गोल रहित ड्रॉ होने के बाद भी रोनाल्डो की टीम हालांकि फाइनल में पहुंचने में सफल रही। 

फाइनल मे जुवेंटस का सामना नपोली से होगा। रोनाल्डो क्लब और देश के लिए अब तक 29 खिताब जीत चुके है और 30वें खिताब के लिए खुद को प्रेरित करने की कोशिश करेंगे। 

जुवेंटस के कोच मारिजियो सारी ने कहा, ‘‘ वह सिर्फ एक पेनल्टी को गोल करने में विफल रहे। यह दुर्भाग्यशाली था, शायद इसकी वजह से उन्होंने थोड़ा संघर्ष किया।’’ 

कोच ने कहा, ‘‘ वह कमाल के खिलाड़ी है और अग्रिम पंक्ति में कही से भी खेल सकते है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल