1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्रिस्टियानों रोनाल्डो करोड़ों डॉलर के टैक्स घोटाले मामले में अदालत में पेश होंगे

क्रिस्टियानों रोनाल्डो करोड़ों डॉलर के टैक्स घोटाले मामले में अदालत में पेश होंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 06:02 pm IST

 रोनाल्डो अब रीयाल मैड्रिड को छोड़ इटली की टीम जुवेंट्स के साथ जुड़ गये है। 

क्रिस्टियानों...- India TV Hindi
क्रिस्टियानों रोनाल्डो करोड़ों डॉलर के कर घोटाले मामले में अदालत में पेश होंगे Image Source : AP

मैड्रिड: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो मंगलवार को यहां कर घोटाले के मामले में अदालत में पेश होंगे जहां स्पेन के कर अधिकारियों से समझौते के तहत उन पर 1.88 करोड़ यूरो (2.14 करोड़ डालर) का जुर्माना लग सकता है। 

इस मामले में अभियोजन पक्ष ने रीयाल मैड्रिड के इस पूर्व खिलाड़ी को 23 महीने की जेल की सजा देने की मांग की है। रोनाल्डो अब रीयाल मैड्रिड को छोड़ इटली की टीम जुवेंट्स के साथ जुड़ गये है। 

रोनाल्डो को अगर सजा मिलती भी है तो उन्हें जेल नहीं जाना होगा क्योंकि स्पेन की कानून में पहली बार अहिंसक अपराध करने वालों पर दो साल तक की जेल की सजा को आम तौर पर लागू नहीं किया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल