1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. UEFA सुपर कप में नहीं खेल पाएंगे रोनाल्डो

UEFA सुपर कप में नहीं खेल पाएंगे रोनाल्डो

 Written By: IANS
 Published : Jul 24, 2016 12:27 pm IST,  Updated : Jul 24, 2016 12:27 pm IST

रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शनिवार को पुष्टि की है कि वह 10 अगस्त को अपनी स्पेनिश फुटबाल टीम के पास प्रशिक्षण के लिए लौटेंगे।

ronaldo- India TV Hindi
ronaldo

लिस्बन: रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शनिवार को पुष्टि की है कि वह 10 अगस्त को अपनी स्पेनिश फुटबाल टीम के पास प्रशिक्षण के लिए लौटेंगे। 

इस कारण से पुर्तगाली खिलाड़ी रोनाल्डो यूईएफए सुपर कप में नौ अगस्त को सेविला के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। 

अपने गृहनगर के दौरे पर पुर्तगाली खिलाड़ी ने संवाददाताओं को बताया कि पिछला सत्र उनके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण था। उन्होंने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप खिताब जीता और रियल मेड्रिड क्लब के साथ यूईएफए चैम्पियंस लीग ट्रॉफी जीती। 

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रोनाल्डो अपने होटल 'पेस्टाना सीआर7 फुंचाल' के उद्धघाटन के लिए मदेरा पहुंचे। होटल के उद्धघाटन से पहले मदेरा की क्षेत्रीय सरकार के प्रमुख मिगुएल अल्बुक्वेर्के ने अपनी घोषणा में कहा कि फुंचाल हवाईअड्डे का नाम रोनाल्डो के नाम पर रखा जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल