1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दुष्कर्म के आरोपों को सामना नहीं करेंगे युवेंतस के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

दुष्कर्म के आरोपों को सामना नहीं करेंगे युवेंतस के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

 Reported By: IANS
 Published : Jul 23, 2019 11:58 am IST,  Updated : Jul 23, 2019 11:58 am IST

पुर्तगाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुष्कर्म के आरोपों का सामना नहीं करेंगे। अमेरिकी अभियोजकों ने यह जानकारी दी। 

दुष्कर्म के आरोपों को...- India TV Hindi
दुष्कर्म के आरोपों को सामना नहीं करेंगे युवेंतस के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो Image Source : GETTY IMAGES

वॉशिंगटन| पुर्तगाल के करिश्माई फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुष्कर्म के आरोपों का सामना नहीं करेंगे। अमेरिकी अभियोजकों ने यह जानकारी दी। इटली के क्लब युवेंतस से खेलने वाले स्टार खिलाड़ी पर कैथरीन मायरोगा नामक महिला ने आरोप लगाया था कि 2009 में लास वेगास के एक होटल में रोनाल्डो ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लॉस वेगास के अभियोजक ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप को साबित नहीं किया जा सका। मायरोगा ने दावा किया कि उन्होंने 2010 में खिलाड़ी के साथ अदालत के बाहर समझौता किया था, लेकिन मीटू मुहिम के शुरू होने के बाद उन्होंने सबके सामने आने का निर्णय लिया। 

इस समझौते में 375,000 डॉलर की रकम शामिल थी। वेगस पुलिस ने पिछले साल अगस्त में मायरोगा द्वारा रोनाल्डो पर लगाए गए अरोपों की जांच शुरू की थी, लेकिन उसे बाद में बंद कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल