Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2018: निशानेबाज अनीष भानवाल ने भारत को दिया 16वां स्वर्ण पदक

CWG 2018: निशानेबाज अनीष भानवाल ने भारत को दिया 16वां स्वर्ण पदक

Reported by: IANS Published : Apr 13, 2018 10:10 am IST, Updated : Apr 13, 2018 10:10 am IST

भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल करते हुए सोना जीता। उन्होंने 2014 में ग्लाग्सो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया के डेविड चापमान की ओर से बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस स्पर्धा में नीरज कुमार को निराशा हाथ लीग। उन्हें पांचवां स्थान हासिल किया।

CWG 2018: Sensational Anish Bhanwala wins India's 16th gold- India TV Hindi
CWG 2018: निशानेबाज अनीष भानवाल ने भारत को दिया 16वां स्वर्ण पदक

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया): भारत के किशोर निशानेबाज अनीष भानवाल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अनीष ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण के साथ ही स्वर्ण पदक जीता और साथ ही इन खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने भारत की झोली में 16वां स्वर्ण पदक डाला।

भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल करते हुए सोना जीता। उन्होंने 2014 में ग्लाग्सो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में आस्ट्रेलिया के डेविड चापमान की ओर से बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस स्पर्धा में नीरज कुमार को निराशा हाथ लीग। उन्हें पांचवां स्थान हासिल किया।

इससे पहले भारतीय महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में 15वां स्वर्ण पदक डाला। तेजस्विनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल पोजीशन-3 के फाइनल में पहला स्थान हासिल कर सोने पर कब्जा जमाया और इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भा बनाया।

इसी स्पर्धा में भारत की एक अन्य बेटी अंजुम मोदगिल ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। तेजस्विनी ने कुल 457.9 अंक हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं अंजुम ने 455.7 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement