1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे डेनिल मेदवेदेव

नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे डेनिल मेदवेदेव

 Edited By: IANS
 Published : Aug 14, 2021 03:27 pm IST,  Updated : Aug 14, 2021 03:27 pm IST

रूस के मेदवेदेव ने पोलेंड के हुबर्ट हुरकाज को 2-6, 7-6(6), 7-6(5) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

Daniil Medvedev, semi-finals, National Bank Open tennis , Sports, Tennis  - India TV Hindi
Daniil Medvedev Image Source : GETTY

टॉप सीड डेनिल मेदवेदेव, जॉन इसनर और स्टेफानोस सितसिपास अपने-अपने मुकाबले जीत यहां जारी नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। रूस के मेदवेदेव ने पोलेंड के हुबर्ट हुरकाज को 2-6, 7-6(6), 7-6(5) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनका सामना अब अमेरिका के इसनर से होगा जिन्होंने फ्रांस के गाएल मोंफिल्स को 7-6(5), 6-4 से हराया।

मेदवेदेव अपने करियर के चौथे एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब के लिए लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ENG v IND : खराब फॉर्म से जूझ रहे पुजारा और रहाणे के सपोर्ट में आए केएल राहुल

इस बीच, तीसरी सीड सितसिपास ने नॉर्वे के केस्पर रूड को 6-1, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

23 वर्षीय खिलाड़ी जो इस सप्ताह एटीपी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने सातवें एटीपी मास्टर्स 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मात्र 74 मिनट लिए।

यह भी पढ़ें- ENG v IND : खराब फॉर्म से जूझ रहे पुजारा और रहाणे के सपोर्ट में आए केएल राहुल

सितसिपास का सामना अब अमेरिका के रिएली ओपेल्ता से होगा, जिन्होंने स्पेन को रोबटरे बउतिस्ता अगुत को हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल