1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत के जेहान दारूवाला ने जीती अपनी पहली एफ2 रेस

भारत के जेहान दारूवाला ने जीती अपनी पहली एफ2 रेस

 Reported By: IANS
 Published : Dec 06, 2020 11:25 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 11:29 pm IST

भारत के जेहान दारूवाला ने रविवार को साखिर ग्रां प्री में अपनी पहली एफ2 रेस जीत ली।

भारत के जेहान...- India TV Hindi
भारत के जेहान दारूवाला ने जीती अपनी पहली एफ2 रेस  Image Source : JAMES GASPEROTTI

बहरीन| भारत के जेहान दारूवाला ने रविवार को यहां साखिर ग्रां प्री में अपनी पहली एफ2 रेस जीत ली। माइकल शूमाकर के बेटे मिक शूमाकर 18वें स्थान पर रहने के बावजूद 2020 चैम्पियनशिप जीतने में सफल रहे। शूमाकर ने 215 अंकों के साथ टाइटल जीता।

22 वर्षीय दारूवाला ने दूसरे ग्रिड से रेस की शुरूआत की और वह डेनियल टिकटुम के साथ थे। टिकटुम ने दारूवाला को साइड करने की कोशिश की, जिससे शूमाकर आगे निकल गए। दारूवाला इसके बाद दोनों से पीछे रह गए, लेकिन फिर कार्नर के बाद दारूवाला ने वापसी करते हुए अपनी पहली एफ2 रेस जीत ली।

AUS vs IND : एबी डी विलियर्स के अंदाज में विराट कोहली ने लगाया शानदार छक्का, ट्विटर पर फैन्स ने की वाह वाही

दारूवाला के रेड बुल जूनियर टीम साथी यूकी शुनोडा दूसरे स्थान पर रहे। वह दारूवाला से 3.5 सेकेंड पीछे रहे। टिकटुम को तीसरा स्थान मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल