1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics : अतनु दास के हार के साथ ही भारतीय तीरंदाजों की चुनौती समाप्त

Tokyo Olympics : अतनु दास के हार के साथ ही भारतीय तीरंदाजों की चुनौती समाप्त

 Reported By: IANS
 Published : Jul 31, 2021 09:41 am IST,  Updated : Jul 31, 2021 09:41 am IST

भारत के अतनु दास को टोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी इवेंट के व्यक्तिगत 1/8 क्वालीफाइंग राउंड में हार मिली है। 

Tokyo Olympics - India TV Hindi
Tokyo Olympics  Image Source : GETTY

टोक्यो| भारत के अतनु दास को टोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी इवेंट के व्यक्तिगत 1/8 क्वालीफाइंग राउंड में हार मिली है। अतानु को जापान को ताकाहारू फुरुकावा ने 6-4 से हराया।

पहले सेट में अतनु 25-27 के स्कोर के साथ पिछड़ गए। स्कोर 0-2 हो गया था। इसके बाद दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ी 28-28 से बराबर रहे। दोनों क एक-एक अंक मिला। स्कोर 1-3 हो गया था।

अतनु ने तीसरा सेट 28-27 से जीतते हुए 3-3 की बराबरी कर ली। चौथा सेट भी 28-28 से बराबर रहा। स्कोर अब 4-4 चुका था। पांचवें सेट में अतनु 26-27 से पीछे रह गए और जापानी खिलाड़ी ने इस सेट से दो अंक लेकर 6-4 से मुकाबला जीत लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल