1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विंबलडन के खिताब के लिए नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के बीच होगी भिड़ंत

विंबलडन के खिताब के लिए नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के बीच होगी भिड़ंत

 Reported By: IANS
 Published : Jul 13, 2019 09:16 am IST,  Updated : Jul 13, 2019 09:17 am IST

मौजूदा विंबलडन विजेता और वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के फाइनल में जगह बना ली है।

Wimbeldon Final- India TV Hindi
विंबलडन के खिताब के लिए नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के बीच होगी भिडंत  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| मौजूदा विंबलडन विजेता और वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के फाइनल में जगह बना ली है। दोनों खिलाड़ियों ने शुक्रवार को स्पेनिश खिलाड़ियों को मात दी। 

जोकोविच ने रोबटरे बॉतिस्ता अगुट को मात दे छठी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं फेडरर ने स्पेन के ही राफेल नडाल को हरा 12वीं बार फाइनल में जगह बनाई।

जोकोविच ने सेंटर कोर्ट पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी को दो घंटे 48 मिनट तक चले मैच में 6-2, 4-6, 6-3, 6-2 से मात दी। फेडरर ने नडाल को 7-6(7-3), 1-6, 6-3, 6-4 से मात दी। यह मैच तीन घंटे दो मिनट तक चला।

मैच के बाद जोकोविच ने कहा, "मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। यह सेमीफाइनल था और बॉतिस्ता अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहे थे। वह काफी खुश थे। वह शानदार खेले। पहले सेट में उन्होंने धैर्य बनाए रखा, लेकिन बाद में वे और बेहतर खेलने लगे। मैं थोड़ा फंस गया था। तीसरे सेट के पहले चार और पांच गेम काफी करीबी थे। वहां मैच कहीं भी जा सकता था। मुझे खुशी है कि वह मेरी तरफ आया।"

जोकोविट इससे पहले पांच बार-2011, 2013, 2014, 2015 और 2018 में फाइनल खेल चुके हैं जिसमें सिर्फ एक बार 2013 में उन्हें हार मिली थी। फेडरर ने आठ बार इस टूर्नामेंट का फाइनल जीता जबकि तीन बार उप-विजेता रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल